•  

बिहार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

गुरूवार, नवंबर 12, 2009,9:31 [IST]
Bihar map
पटना। बिहार के गया जिले के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार रात पटना पुलिस और गया पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
  Read:  In English 
गया के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े ने गुरुवार को बताया कि यह किस तरह का विस्फोटक है, यह विशेषज्ञों की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने पटना पुलिस और गया पुलिस द्वारा रात में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान मुफसिल थाना-क्षेत्र की एक बंद पड़ी दुकान से 30 बोरी तथा डेल्हा थाना क्षेत्र के एक घर से करीब 70 बोरी विस्फोटक बरामद किए गए। इस मामले में अभी तक किसी की गिरतारी की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पटना के दो थाना क्षेत्रों से बीते शनिवार और रविवार को करीब 900 किलोग्राम विस्फोटक, 7,221 कारतूस, 14 अद्र्घनिर्मित कारबाइन, 50 डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ बामद किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets