&13;पाकिस्तान के पेशावर शहर में रविवार सुबह आत्मघाती बम धमाका हुआ है जिसमें कम से कम दस लोग मारे गए हैं. लगभग बीस लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
&13;पुलिस के मुताबिक हमला शहर के किनारे स्थित एक बकरा बाज़ार में हुआ. उस समय बाज़ार में भीड़-भाड़ थी.
संवाददाताओं के मुताबिक हमलावर शहर के मेयर को निशाना बनाना चाहता था. हमले में वो घायल हो गए हैं.दक्षिणी वज़ीरिस्तान में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सेना की कार्रवाई के विरोध में चरमपंथियों ने हमले तेज़ कर दिए हैं.
&13;पिछले महीने पेशावर के ही पीपल मंडी मार्केट में भीषण धमाका हुआ था जिसमें 118 लोग मारे गए थे. सरकार ने इसके लिए तालेबान को ज़िम्मेदार ठहराया था.
&13;
