
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मधु कोड़ा को रांची स्थित अपोलो अस्पताल से रविवार को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने बताया, "मधु कोड़ा को छुट्टी दे दी गई है।" अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आयकर विभाग अब उनसे पूछताछ की तैयारी कर रहा है।
कोड़ा को पेट दर्द, उल्टी और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद बीते मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि कोड़ा पर 2,500 करोड़ रुपयों के गैर कानूनी लेन-देन का आरोप है। उन पर आरोप है कि इस राशि में से 550 करोड़ रुपये की रकम उन्होंने हवाला के जरिये या अवैध धन को वैध बनाकर दुबई, थाईलैंड, लाइबेरिया और मलेशिया भिजवाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
&13;
कोड़ा को पेट दर्द, उल्टी और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद बीते मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Read: In English
अख्तर ने कहा, "हमने कोड़ा को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बारे में प्रवर्तन निदेशालय को सूचित कर दिया है। अब निदेशालय को फैसला करना है कि उसे आगे क्या कदम उठाना है। कोड़ा को भी यह निर्णय लेना है कि वह कब अस्पताल छोड़ते हैं।"गौरतलब है कि कोड़ा पर 2,500 करोड़ रुपयों के गैर कानूनी लेन-देन का आरोप है। उन पर आरोप है कि इस राशि में से 550 करोड़ रुपये की रकम उन्होंने हवाला के जरिये या अवैध धन को वैध बनाकर दुबई, थाईलैंड, लाइबेरिया और मलेशिया भिजवाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
&13;













