•  

ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

गुरूवार, नवंबर 5, 2009,14:26 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com
ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाज़ी का फ़ैसला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां वनडे मैच गुरुवार को हैदराबाद में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

ऑस्ट्रलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज़ के रुप में शेन वासटन और शॉन मार्श ने खेल की शुरुआत की है. ऑस्ट्रलिया की शुरुआत काफ़ी धीमी है. चार ओवर में उसने 13 रन बनाए हैं.

सात मैचों की सिरीज़ में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं.

दोनों टीमों की कोशिश इस मुक़ाबले को जीतकर सिरीज़ में बढ़त हासिल करने की होगी.

इस मैच में सबकी निगाहें सचिन तेंदुलकर पर हैं जो 17 हज़ार रनों के निजी स्कोर से महज़ सात रन दूर हैं.

भारतीय टीम में मामूली परिवर्तन किया गया है, ईशांत शर्मा की जगह मुनाफ़ पटेल को जगह दी गई है. भारत के लिए अच्छी ख़बर ये है कि गौतम गंभीर चोट से उबर गए हैं और वे गुरूवार के मैच का हिस्सा है. मोहाली वनडे में चोट की वजह से वे नहीं खेल सके थे.

परेशानी

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की चिंता ये है कि उसे आधे खिलाड़ी किसी न किसी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. हालाँकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.

भारत-महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, आशीष नेहरा, इशांत शर्मा, मुनाफ़ पटेल, सुदीप त्यागी और दिनेश कार्तिक.

ऑस्ट्रलिया- रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल हसी, बॉलिंगर, कॉकली, नैथन हॉरित्ज़, हिलफ़ेंहॉस, होलांड, जॉनसन, मैक्डॉनालड, शेन वाटसन, कैमरुन व्हाइट और शॉन मार्श.




BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test