To check Oneindia Hindi on your Mobile
go to:   http://m.oneindia.in/hindi/
  •  

जसवंत बोले नहीं लौटूंगा भाजपा में

Jaswant Singh
पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार भाजपा-शिवसेना गठबंधन का विरोध करते रहे हैं।

पटना में आयोजित एक सेमिनार में भाग लेने आए पूर्व विदेश मंत्री ने पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि भाजपा में रहते हुए भी उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा का तथा भाजपा-शिवसेना गठबंधन का विरोध किया था।

वोट की राजनीति नहीं करेंगे

सिंह ने भाजपा में वापस जाने की किसी भी संभावना से इंकार करते हुए कहा कि वह वोट की राजनीति नहीं करेंगे बल्कि 'राजनीति' करेंगे। भविष्य की संभावना पर हालांकि उन्होंने कहा कि राजनीति में भविष्य की बात अलग होती है।

उन्होंने अपनी विवादास्पद पुस्तक के विषय में कहा कि पुस्तक की जितनी चर्चा हुई है उससे वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक इतनी चर्चित होगी, मैंने इसकी उम्मीद भी नहीं की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

नवंबर 3, 2009 की अन्य खबरें
 
Assembly Elections - 2012
ODI, Adelaide Oval
India won by 4 wickets

नोट के बदले वोट: जसवंत को नोटिस

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में रविवार को नोटिस जारी किया। जसवंत पर बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान नोट बांटने का आरोप है।आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "निर्वाचन आयोग ने नोट बांटने के मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर जसवंत सिंह को.....
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
Oneindia  Oneindia Login
Follow Oneindia Hindi on Twitter
Oneindia Hindi Facebook fan page
Write Comments on this Article