हिमाचल स्पेशल ओलंपिक समिति की अध्यक्ष मल्लिका नाड्डा ने आईएएनएस से कहा, "तीन दिनों तक चलने वाली इस विशेष आयोजन में राज्य भर से आए 200 से अधिक बच्चे विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।"
नाड्डा ने कहा कि राज्य सरकार इस बात पर राजी हो गई है कि वार्षिक खेल बजट का तीन फीसदी हिस्सा बच्चों से जुड़े खेल आयोजनों को कराने और उन्हें बढ़ावा देने लिए आवंटित किया जाएगा।
नाड्डा ने कहा, "हमने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह राज्य स्तर पर नौकरियों में तीन फीसदी पद उन विशेष बच्चों के लिए आरक्षित रखे, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।