वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत जाने वाले पर्यटकों को 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के एक वर्ष पूरा होने के मद्देनजर सचेत करते हुए कहा है कि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि आतंकवादी भारत पर हमले करने की फिराक में हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह चेतावनी उस समय जारी की है जब पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में हिस्सा लेने नई दिल्ली में हैं।
26/11 का हवाला दिया
नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए मंत्रालय ने कहा कि होटल और अन्य सार्वजनिक स्थल आतंकवादियों के निशाने पर होते हैं। अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे भारत की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें और सर्तक रहें।
अमेरिका की यह चेतावनी 28 जनवरी तक वैध रहेगी। यह चेतावनी उस वक्त जारी की गई है जब संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के भारत पर हमले की साजिश का भंडाफोड़ किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।