•  

हर मंगल 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट

मंगलवार, अक्तूबर 27, 2009,15:00 [IST]
Mumbai Airport
मुंबई। मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसआईए) प्रत्येक मंगलवार को छह घंटे तक बंद रहेगा। हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत और निर्माण कार्यो के लिए यह कदम अगले 22 मंगलवार तक उठाया जाएगा।
  Read:  In English 
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे के मुख्य रनवे और वैकल्पिक रनवे पर मंगलवार दोपहर 12 से शाम छह बजे तक मरम्मत और निर्माण कार्य चलेगा।

सीएसआईए ने सभी विमानन कंपनियों को सलाह दी है कि वे मंगलवार दोपहर की अपनी सभी उड़ानों का समय बदलें। इससे पहले मुंबई हवाई अड्डे को वर्ष 2003 में बंद किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets