•  

भारत सरकार ने दी पाक न जाने की सलाह

मंगलवार, अक्तूबर 27, 2009,14:45 [IST]
Government of India
नई दिल्ली। पाकिस्‍तान में लगातार बिगड़ते हालातों और आये दिन हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे पाकिस्तान नहीं जाएं। यह सलाह गृह मंत्रालय की ओर जारी की गई है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान में एक के बाद एक हो रहे आंतकी हमलों को देखते हुए भारतीय लोगों को पाकिस्‍तान नहीं जाना चाहिए, खासतौर से पंजाब से जाने वाले धार्मिक यात्री वहां नहीं जाएं।

उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले लगातार हो रहे हैं, जिस कारण हिंसा फैली हुई है। तालिबानी लड़ाके लगातार एक के बाद एक धमाके व आत्‍मघाती हमलों को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं पाक सेना ने तालिबानियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई भी छेड़ रखी है।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets