बेंगलुरू। हरिद्वार में अगले साल आयोजित होने वाले कुंभ मेले पर यदि आपको अपने विचार रखने हैं, या फिर सुझाव देने हैं तो इंटरनेट पर बैठिये और क्लिक करिए। कुंभ मेले पर वेबसाइट कल्पवासी डॉट कॉम ने मेले पर आधारित एक फोरम लॉन्च किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कल्पवासी फोरम के निर्माता स्टूडियोरामा इंडिया लिमिटेड ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन इस फोरम से जुड़ कर कुंभ मेले पर अपने विचार या अनुभव रख सकते हैं। दूसरों के अनुभवों से कंभ मेले के बारे में जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
गौरतलब है कि स्टूडियोरामा ने वेबसाइट www.Kalpavasi.com लॉन्च की। इस वेबसाइट पर कुंभ मेले के बारे में जानकारियों के अलावा यह भी बताया गया है कि 2010 में होने वाले मेले में सहभागिता कैसे दर्ज करा सकते हैं।
इस वेबसाइट पर विश्व के इस सबसे बड़े आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारियां उपलब्ध करायी गई हैं। यही नहीं वेबसाइट की ओर से कई पैकेज भी दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु कुंभ मेले में पूजन-अर्चना को सुगम बना सकते हैं।