•  

हरियाणा में हुड्डा, महाराष्ट्र में चव्हाण सीएम

रविवार, अक्तूबर 25, 2009,0:57 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com

हरियाणा-हुड्डा, महाराष्ट्र-चव्हाण


&13;कांग्रेस आलाकमान ने देर रात महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण और हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला किया है.

&13;शनिवार को हुई लंबी बैठक के बाद पार्टी नेता पृथ्वीराज चौहान ने संवाददाताओं से कहा, '' विधायकों की राय ली है. विस्तृत विचार विमर्श के बाद पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने फ़ैसला किया है कि हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता होंगे.""

&13;चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र में भी वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को नहीं बदला जाएगा और अगले सरकार की कमान उन्हीं के हाथों में होगी.

&13;वैसे भी चव्हाण के मुद्दे पर पार्टी में एक राय थी और माना जा रहा था कि चव्हाण ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हुड्डा के नाम पर थोड़ा विरोध था लेकिन पार्टी आलाकमान ने हुड्डा को ही मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला सुना दिया है.

&13;हरियाणा में छह विधायकों वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस के समर्थन के बारे में पृथ्वीराज चौहान का कहना था कि कुलदीप विश्नोई के नेतृत्व वाली यह पार्टी कांग्रेस से ही अलग हुई है और हम चाहेंगे कि वो बिना शर्त समर्थन दें.

&13;माना जा रहा है कि हरियाणा जनहित कांग्रेस के साथ कांग्रेस बातचीत कर रही है और जनहित कांग्रेस के विलय पर भी चर्चा हो रही है.

&13;फिलहाल मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन आलाकमान के फ़ैसले के बाद दोनों ही मुख्यमंत्री जल्दी ही सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर सकते हैं.

&13;
  Read:  In English 




BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets