•  

आखिरकार वसुंधरा ने दे दिया इस्‍तीफा

शुक्रवार, अक्तूबर 23, 2009,16:08 [IST]
Vasundhara Raje
नई दिल्‍ली। राजस्‍थान के राजनीतिक गलियारे में लंबे समय से चल रहा नाटक तब खत्‍म हो गया, जब नेता विपक्ष वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। वसुंधरा ने अपना इस्‍तीफा पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी को सौंपा।

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बैठक से ठीक पहले वसुंधरा राजे ने अपना इस्‍तीफ दिया है। इसलिए बैठक में अब यह मुद्दा भी गर्म रहेगा। हालांकि बैठक में मुख्‍य रूप से महाराष्‍ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर चर्चा होगी।

राजस्‍थान में नेता विपक्ष की सीट के लिए भाजपा अब किसे चुनेगी यह फिलहाल तय नहीं हुआ है। यह जरूर है कि राजे के इस कदम से पार्टी में एक बार फिर हलचल मच गई है।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets