•  

कश्‍मीर को अलग देश मानता है चीन

मंगलवार, अक्तूबर 20, 2009,13:34 [IST]
Jammu-Kashmir map
काठमांडु। जिस कश्‍मीर के लिए भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है, उसे चीन एक अलग देश मानता है। यह बात तब सामने आयी जब चीन ने तिब्‍बत के पत्रकारों समेत कुछ लोगों को आमंत्रित किया और उन्‍हें कुछ पाठन सामग्री दी, जिसमें कश्‍मीर को भारत से अलग देश अंकित किया गया।

तिब्‍बत के बारे में मूल जानकारियों से युक्‍त इस पाठन सामग्री में चीन ने दिखाया है कि तिब्‍बत का बॉर्डर भारत, नेपाल, मयानमार और कश्‍मीर से लगा हुआ है। सामग्री में मौजूद नक्‍शे में चीन, मयानमार और नेपाल के अलावा भारत और कश्‍मीर को अलग-अलग देशों के रूप में दिखाया गया है।

उधर चीन लगातार भारत और नेपाल से लगी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने पर सवाल उठा रहा है। इसके अलावा हाल ही में चीन ने जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों के लिए अलग से वीजा देने का काम भी किया।
User Comments
दीपक raj 20 Oct 2009 10:33 pm
hamara to sandedsh hai China Ke liye ki wo aukat se jyada dikha raha hai.India ko uske dawab mein nahi aana chahiye.........
[ कमेंट लिखें ]
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets