•  

लाहौर में तीन जगह आतंकी हमले

गुरूवार, अक्तूबर 15, 2009,10:53 [IST]
Lahore attack
लाहौर/कोहाट। तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्‍तान के लाहौर श्‍ाहर को एक बार फिर निशाना बनाया है। इस बार एक साथ तीन स्‍थानों पर हमले किए गए हैं। सुबह एक दर्जन से ज्‍यादा आतंकवादी ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए खुफिया एजेंसी एफआईए की बिल्डिंग में दाखिल हुए। उसी दौरान कुछ आतंकियों ने एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और थाने पर हमला बोल दिया है। एफआईए बिल्डिंग और ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ जारी है।

सुबह एफआईए कार्यालय खुलने के आधे घंटे के अंदर आतंकवादियों के एक दस्‍ते ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बिल्डिंग में प्रवेश किया और अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। इमारत के अंदर से फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। दो अज्ञात बंदूकधारियों के मारे जाने की खबर भी है।
  Read:  In English 
26/11 जैसा है यह हमला

यह हमला ठीक उसी तरह किया गया है, जैसा कि 26/11 को मुंबई में हुआ था। अभी तक चार अधिकारियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस व पाकिस्‍तानी सेना के जवानों ने बिल्डिंग को चारों ओर से घेर लिया है। मुठभेड़ जारी है।

उधर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में भी गोलीबारी जारी है। यहां पर मरने वालों की संख्‍या का आंकड़ा फिलहाल नहीं मिल सका है। वहीं कोहाट में थाने के सामने हुए आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि कार से आए एक हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets