•  

ओबामा ने व्‍हाइट हाउस में मनाई दीवाली

गुरूवार, अक्तूबर 15, 2009,15:45 [IST]
Barack Obama
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास व्हाइट हाउस पहली बार बुधवार शाम दीपों और वैदिक मंत्रों से गुलजार हो उठा। दीवाली के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक समारोह में खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दीप जलाया और सभी को दीवाली की बधाई दी।

ओबामा ने कहा, "आने वाले शनिवार को अमेरिका और दुनिया भर में हिंदू, जैन, सिख और बौध धर्म को मानने वाले लोग दीया जलाकर इस पर्व को मनाएंगे। यह अंधकार पर प्रकाश एवं उपेक्षा पर ज्ञान के विजय का पर्व है।"

अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका था जब यहां कोई राष्ट्रपति दीवाली के समारोह में खुद मौजूद रहा हो और दीप जलाया हो। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने का चलन आरंभ किया था हांलकि इससे जुड़े समारोह में वह कभी भी उपस्थित नहीं हुए।

मंत्रोच्‍चारण के बीच जलाया दीप

भारतीय परंपरा के अनुरूप ओबामा ने मंत्रोच्चार के बीच दीप जलाया। इसके बाद उन्होंने वहां मंत्रोच्चार करने वाले पुजारी से हाथ मिलाया। समारोह से विदाई लेने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख से 'हैपी दीवाली' और 'साल मुबारक' जैसे अल्फाजों का निकलना वहां मौजूद भारतीयों के लिए वाकई एक सुखद अहसास जैसा था।
  Read:  In English 
समारोह के दौरान एक पत्रकार ने ओबामा से कहा, "दीवाली समारोह में शिरकत करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर आपका धन्यवाद।" इस पर ओबामा ने पलटकर पूछा, "वाह, क्या ऐसा भी है?"

व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय और एशियाई लोग मौजूद थे। भारत के वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और वाशिंगटन में भारतीय राजदूत मीरा शंकर सहित कई विशिष्ठ लोगों ने भी इस समारोह में शिरकत किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets