•  

लापता भारतीय छात्र का कोई सुराग नहीं

सोमवार, अक्तूबर 12, 2009,16:00 [IST]
Srikanth Rayadurgam
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में एक अक्‍तूबर से लापता भारतीय छात्र श्रीकांत रायदुर्गम का कोई सुराग अभी तक नहीं लग सका है। एक दो सबूतों के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को अंजाम तो दिया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। श्रीकांत के परिजनों का कहना है कि पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है।

खबर है कि पिछले दिनों पुलिस ने समुद्र के किनारे एक व्‍यक्ति का खाली पर्स और कोट पड़ा पाया, जिसे श्रीकांत का बताते हुए पुलिस ने कई घंटों तक समुद्र के पास सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान गोताखोरों और नाविकों ने भी समुद्र में शव की तलाश की, लकिन कुछ हांसिल नहीं हुआ।

पुलिस के अबतक के रवैये से असंतुष्‍ट श्रीकांत के परिजनों ने कहा कि पुलिस ठोस कार्रवाई की जगह अंधेरे में तीर चलाने जैसा काम कर रही है। गौरतलब है कि आकलैंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का छात्र श्रीकांत एक अक्टूबर को एटीएम से पैसा निकालने के लिए अपनी बड़ी बहन के घर से निकला था। तब से वो लापता है। श्रीकांत न्‍यूजीलैंड में अपनी बहन के पास ही रहता था।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets