इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके के एक बाजार में शुक्रवार को शक्तिशाली कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 45 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस वारदात में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौके से मिल रही खबरों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।
गुरुवार रात को तालिबानी आतंकवादियों ने पहले अमेरिकी नाटो सेना के एक ट्रक को आग लगाई। इसके ठीक एक दिन बाद पेशावर में पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की असेंबली के पास बम धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार अचानक बाजार में दाखिल हुई और देखते ही देखते उसमें जबरदसत धमाका हुआ। कार समेत आसपास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला होने की आशंका जताई है। शक्तिशाली विस्फोट में घटनास्थल के आसपास मौजूद कई वाहन नष्ट हो गए और इलाके में दहशत फैल गई। प्रांत के सूचना अधिकारी मियां इफ्तिखार हुसैनके मुताबिक विस्फोटक कार में रखे गए थे।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी तालिबान ने पिछले ही सप्ताह पाक सरकार को धमकी दी थी कि वो अब घनी आबादी वाले इलाकों में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देंगे।
&13;
गुरुवार रात को तालिबानी आतंकवादियों ने पहले अमेरिकी नाटो सेना के एक ट्रक को आग लगाई। इसके ठीक एक दिन बाद पेशावर में पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की असेंबली के पास बम धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार अचानक बाजार में दाखिल हुई और देखते ही देखते उसमें जबरदसत धमाका हुआ। कार समेत आसपास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
Read: In English
आत्मघाती हमला था पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला होने की आशंका जताई है। शक्तिशाली विस्फोट में घटनास्थल के आसपास मौजूद कई वाहन नष्ट हो गए और इलाके में दहशत फैल गई। प्रांत के सूचना अधिकारी मियां इफ्तिखार हुसैनके मुताबिक विस्फोटक कार में रखे गए थे।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी तालिबान ने पिछले ही सप्ताह पाक सरकार को धमकी दी थी कि वो अब घनी आबादी वाले इलाकों में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देंगे।
&13;