•  

महाराष्‍ट्र: नक्सली हमले में 18 पुलिसकर्मी शहीद

शुक्रवार, अक्तूबर 9, 2009,10:47 [IST]
Naxalites
नागपुर। शीर्ष नक्‍सली नेताओं की गिरफ्तारी के बाद नक्‍सलियों और माओवादियों का तांडव लगातार जारी है। इससे पहले सरकार कोई ठोस कदम उठाए नक्‍सलियों ने एक और खूनी वारदात को अंजाम दे डाला। इस बार महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्‍सलियों ने एक पुलिस थाने पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
  Read:  In English 
जंगल से निकलते ही अंधाधुंध फायरिंग

गुरुवार को करीब 300 नक्‍सली ने लाहोरी पुलिस थाने के पास जंगल में घात लगाकर बैठ गए। दोपहर करीब बारह बजे पुलिस का एक दस्‍ता गश्‍त के बाद थाने वापस लौटा। पुलिसकर्मियों के लौटते ही उन पर हमला कर दिया गया। हमला होते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई।

नक्‍सलियों और पु‍लिस के बीच करीब चार घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मरने वालों में एक सब इंस्‍पेक्‍टर और 17 कांस्‍टेबल हैं। सभी पुलिसकर्मी एंटी नक्सल कमांडो फोर्स के जवान थे।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets