•  

आम्रपाली एक्‍सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 1 मौत, 21 घायल

गुरूवार, अक्तूबर 8, 2009,8:07 [IST]
Train Accident
पटना। बिहार के बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी-पसराहा रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार देर रात आम्रपाली एक्सप्रेस के इंजन समेत सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

&13;सोनपुर रेलमंडल के मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि रात करीब 12 बजे हुए 5708-आम्रपाली एक्सप्रेस की पसराहा रेलवे स्टेशन के समीप इंजन समेत सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 21 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस रेलखंड पर चलने वाली सभी रेल गाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं तथा परिचालन प्रारंभ करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कुमार ने दावा किया कि दोपहर तक परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आम्रपाली एक्सप्रेस अमृतसर से कटिहार जा रही थी।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets