•  

कश्मीर मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर

गुरूवार, सितंबर 24, 2009,10:25 [IST]
Jammu-Kashmir map
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में पिछले 24 घंटे से जारी मुठभेड़ में जवानों ने चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान सेना का एक मेजर, नौ सेना का एक कमांडो और दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। बांदीपोरा जिले के बनियारी

इलाके में बुधवार को जवानों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया हालांकि इस मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर सुरेश सूरी और एक अन्य सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया।

बांदीपोरा के पुलिस अधीक्षक शेख जुनैद ने से कहा, "बनियारी में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के जवान मंगलवार की शाम बनियारी की ओर बढ़ने लगे।"

मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने एक घर में घुसकर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक मेजर और एक नायक शहीद हो गए। करीब 24 घंटे की मुठभेड़ के बाद दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।
  Read:  In English 
उन्होंने कहा कि गोलीबारी समाप्त हो चुकी है अब तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। दोनों आतंकवादियों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य के तौर पर पाशा और मुसा के रूप में हुई।

दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं और पिछले आठ साल से उत्तरी कश्मीर में रह रहे थे। एक अन्य घटना में बारामुला जिले के तुंगमुला जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक नौसेना का कमांडर और एक सुरक्षा कर्मी शहीद हो गया। जवानों ने यहां मौजूद दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets