Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक

Published: Monday, September 7, 2009, 10:42 [IST]

China Troops Enter India

नई दिल्ली। पड़ोसी देश चीन ने एक बार फिर अतंरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करते हुए भारत में घुसपैठ की है। खबरों के अनुसार माउंट ग्या के पास चीनी सैनिक भारतीय सीमा में डेढ़ किलोमीटर तक घुस आए। यहां आकर उन्होंने कई पत्थरों पर लाल रंग से चीन लिख दिया। इसके लिए उन्होने स्प्रे पेंट का इस्तेमाल किया।

भारतीय सेना को 31 जुलाई को इसकी जानकारी तब मिली, जब वह जुलुंग ला अंतराष्ट्रीय सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही थी। वहीं भारतीय सेना के प्रवक्ता ने इस बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से ये कह कर मना कर दिया कि यह ऑपरेशनल मामला है।

ग्या पर्वत बर्फ की रानी के नाम से प्रसिद्ध है और यह जम्मू-कश्मीर में लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के त्रिकोण पर स्थित है। लेह के पूर्व में चुमर सेक्टर में घुसपैठ की रिपोर्ट्स अक्सर आती हैं। लेकिन ग्या पर्वत (22,400 फीट ऊंचा) पर जाना चीनी सेना के इरादों को लेकर काफी हैरत पैदा कर रहा है।

चीन द्वारा भारत में घुसपैठ की इस महीने यह दूसरी घटना है। इससे पहले चीन के हेलीकॉप्टर लेह में भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस आये थे। हेलीकॉप्टरों ने पांच मिनट तक इलाके में चक्कर लगाने के बाद वहां खराब खाने के पैकेट गिराए थे।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter