नई दिल्ली। जयपुर राजघराने की पूर्व महारानी राजमाता गायत्री देवी का बुधवार को निधन हो गया। वो 90 वर्ष की थीं। उनका निधन संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पीटल (एसडीएमएच) में हुआ। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें मंगलवार को वहां भर्ती कराया गया था। गायत्री देवी किसी समय दुनिया की अति खूबसूरत महिलाओं में शुमार थीं।
गायत्री देवी ने वर्ष 1960 में राजनीति में प्रवेश किया और वह तीन बार लोकसभा के लिए चुनी गईं। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जनता के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए समर्पण के साथ काम किया। वह एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती थीं। उनके समय में उनका नाम दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल था।
प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गायत्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "मैं गायत्री देवी के परिवार और मित्रों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। मैं मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।" सिंह ने कहा कि गायत्री देवी उनकी घनिष्ठ मित्र थीं और एक अद्भुत मानव थीं।