•  

मोदी सरकार ने राष्‍ट्रपति का सुझाव नकारा

मंगलवार, जुलाई 28, 2009,17:40 [IST]
Narendra Modi
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने राष्‍ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के सुझावों को दरकिनार करते हुए मंगलवार को गुजरात कंट्रोल ऑर ऑर्गनाइज्‍ड क्राइम एक्‍ट (गुजकोका) को सदन में पास कर दिया।

राज्‍य सरकार ने देखा कि आतंकवाद से निपटने के लिए कोई कानून नहीं है और न ही आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों से निपटने के लिए, इसलिए उसने सुनियोजित अपराध के साथ आतंकवाद शब्‍द जोड़कर गुजकोका पास कर दिया।
  Read:  In English 
राष्‍ट्रपति ने दिए थे तीन सुझाव

खास बात यह है कि पिछले दिनों राष्‍ट्रपति ने इस बिल में तीन संशोधन करने के सुझाव दिए थे, जिनमें से एक भी सुझाव पर राज्‍य सरकार ने अमल नहीं किया। सदन में पास हो चुका यह बिल अब राष्‍ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि राज्‍य में आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए 2003 में जब गुजकोका लाया गया, तब पहले से ही प्रिवेंशन ऑफ टेररिज्‍म एक्‍ट (पोटा) लागू था, लिहाजा राज्‍य सरकार ने गुजकोका को आतंकवाद से अलग रखा। गुजकोका महाराष्‍ट्र में लागू हो चुका मकोका की तर्ज पर लाया गया, लेकिन राष्‍ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल सकी। अब देखना यह है कि राष्‍ट्रपति इस बार गुजकोका पर अपनी मुहर लगाती हैं या नहीं।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST