
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बार अंधेरी के एमआईडीएस इलाके में एक नाबालिग लड़की वेहशी दरिंदों का शिकार हो गई। चार युवकों ने मिलकर लड़की का सामूहिक बलात्कार किया। यही नहीं युवकों ने इस घटना का एमएमएस भी बनाया।
एमआईडीएस का यह मामला शुक्रवार शाम सुबह तब सामने आया जब लड़की ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। लड़की के मुताबिक चार युवकों ने छह दिन पहले लड़की को जबरन एक सुनसान इलाके में स्थित घर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने बताया कि उन युवकों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का एमएमएस भी बनाया।
चारों आरोपी मनसे कार्यकर्ता
लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छान-बीन शुरू कर दी है। गैंग रेप के चारों आरोपियों गणेश गटकल (29), गणेश काले(30), नरेंद्र सलुंखे (26) और उमेश बोरांडे(28) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक चारों युवक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता हैं। उधर मनसे के उपाध्यक्ष वी सारस्वत का कहना है कि यह सब मनसे के खिलाफ साजिश है। हो सकता है युवकों के नाम मनसे के असल कार्यकर्ताओं से मिलते हों।
&13;

















