
रांची। करीब एक माह पहले केंद्र सरकार द्वारा आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल की गई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गृहमंत्री पी. चिदंबरम को झारखंड आने पर हत्या की धमकी दी है।
प्रतिबंधित संगठन के नक्सलियों ने एक प्रेस बयान में कहा है, "केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि सरकार देश में नक्सलवाद को खत्म कर देगी। उनका बयान एक सपना बनकर रह जाएगा। नक्सली आंदोलन को खत्म करना संभव नहीं है..यदि चिदंबरम में हिम्मत है तो उन्हें झारखंड आना चाहिए।"
बयान में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को भी धमकी दी गई है। झारखंड में भाकपा-माओवादी की केंद्रीय समिति के सदस्य अनूप-जी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री और सोनिया का भविष्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह है।" उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी की वर्ष 1991 में हत्या कर दी गई थी।
बयान में राज्य के कांग्रेसी नेताओं को भी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे पार्टी छोड़ दें या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
&13;इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
प्रतिबंधित संगठन के नक्सलियों ने एक प्रेस बयान में कहा है, "केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि सरकार देश में नक्सलवाद को खत्म कर देगी। उनका बयान एक सपना बनकर रह जाएगा। नक्सली आंदोलन को खत्म करना संभव नहीं है..यदि चिदंबरम में हिम्मत है तो उन्हें झारखंड आना चाहिए।"
Read: In English
कांग्रेसी नेताओं को भी चेतावनी बयान में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को भी धमकी दी गई है। झारखंड में भाकपा-माओवादी की केंद्रीय समिति के सदस्य अनूप-जी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री और सोनिया का भविष्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह है।" उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी की वर्ष 1991 में हत्या कर दी गई थी।
बयान में राज्य के कांग्रेसी नेताओं को भी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे पार्टी छोड़ दें या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
&13;इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।











