•  

130 मौतों का जिम्‍मेदार पुलिस की गिरफ्त में

शुक्रवार, जुलाई 17, 2009,11:43 [IST]
Hooch tragedy
अहमदाबाद। अहमदाबाद में पिछले दिनों 136 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब की आपूर्ति करने के मुख्य आरोपी विनोद चौहान उर्फ डागरी और उसके तीन सहयोगियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, "हमने डागरी और उसके तीन सहयोगियों को अहमदाबाद के बाहरी इलाके से शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। सभी से अपराध शाखा के कार्यालय में पूछताछ होगी।"

खरीदी थी 1000 लीटर अवैध शराब
  Read:  In English 
अधिकारी ने कहा कि डागरी और उसके सहयोगी पांच जुलाई से फरार थे। इससे पहले 11 जुलाई को हरिशंकर कहार ऊर्फ हरिओम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हरिओम ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने 1,000 लीटर अवैध शराब मेहमदाबाद में डागरी से खरीदी थी।

कहार के तीन अन्य सहयोगी विपुल लोहार, उत्तम लोहार और हिम्मत सिंह को भी पुलिस ने 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

&13;
User Comments
Sachin V 17 Jul 2009 05:42 pm
The finger prints might be of the accused Vinod but the corrupt adminstration and equally responsible for this whole incident. No one can run an illegal business unless they don't have "Abhay Daan" from these admin and politition. If the things go wrong they safely shrug their responsibilites on individuals. Get them also under the prosecuton else these things would keep on surfacing in different places at different point of time.
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST