•  

पाक सेना ने बॉर्डर पर बनाएं बंकर: बीएसएफ

मंगलवार, जुलाई 14, 2009,17:19 [IST]
Indo-Pak Border
नई दिल्‍ली। मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्‍तानी सेना इस बात को लेकर सतर्क हो चुकी है, कि कहीं भारत की ओर से हमला न बोल दिया जाए। यही नहीं पाक सेना बॉर्डर पर बंकर बना रही है, ताकि हमले का डटकर मुकाबला कर सके।
  Read:  In English 
इस बात का खुलासा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष प्रबंध निदेशक यूके बंसल ने किया। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान न केवल कांक्रीट के बंकर बना रही है, बल्कि सीमा पर ऑबज़र्वेशन टावर भी स्‍थापित कर रही है। बंसल के मुताबिक एलओसी के पास कुछ जगहों पर भारत द्वारा इसका विरोध किए जाने पर पाक ने निर्माण कार्य रोक दिया, लेकिन कई स्‍थानों पर बंकर व टावर स्‍थापित हो चुके हैं।

भारत की कोई तैयारी नहीं

बंसल ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल ने पाकिस्‍तानी बंकरों के जवाब में फिलहाल कोई तैयारी नहीं की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्‍तानी सेना ने सीमा पार से ग्रेनेड हमला किया था। उसमें कोई घायल नहीं हुआ था। पिछले महीने सीमा पार से गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। इस तरह से पाकिस्‍तानी सेना बार-बार युद्ध विराम तोड़ती रहती है।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST