•  

इंद्रा नूयी 'सीईओ ऑफ द ईयर'

मंगलवार, जुलाई 14, 2009,1:08 [IST]
Indra Nooyi
वाशिंगटन। शीतल पेय व खानपान की चीजें बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी पेप्सिको की भारतीय मूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी को 'ग्लोबल सप्लाई चेन लीडर्स ग्रुप' (जीएससीएलजी) ने वर्ष 2009 की 'सीईओ ऑफ ईयर' नामित किया है।

जीएससीएलजी ने सोमवार को इस संबंध में घोषणा की। ग्रुप ने कहा कि नूयी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और व्यापार जगत में सामाजिक जिम्मेदारियों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। वर्ष की सीईओ नामित किए जाने पर नूयी ने खुशी जाहिर की। नूयी ने कहा, "मुझे गर्व है कि पेप्सिको को जीएससीएलजी ने सम्मानित किया है। "
  Read:  In English 
सामाजिक उद्देश्‍य के साथ बढ़ाया व्‍यापार

नूयी ने पेप्सिको की सीईओ का पद संभालने के बाद से कई ऐसे उत्पादों को बाजार में लाया जो स्वस्थ्य के लिहाज से अहम है। उन्होंने 'सामाजिक उद्देश्य के साथ व्यापार को बढ़ाने' की नीति पर काम किया और वैश्विक मंदी के दौर में भी पेप्सिको को अग्रणी कंपनी बनाया रखा।

'सीईओ ऑफ ईयर' का खिताब उद्योग जगत के उन हस्तियों को दिया जाता है जो जिम्मेदार कारपोरेट नागरिक के रूप में काम करते हुए जलवायु परिवर्तन और अन्य सामाजिक समस्याओं से निपटने में अपना अहम योगदान देते हैं।

&13;इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST