•  

रेलवे में 1.7 लाख पद रिक्‍त: ममता

शुक्रवार, जुलाई 10, 2009,16:20 [IST]
Mamta Banerjee
नई दिल्‍ली। भारतीय रेल के सभी जोन में मिलाकर करीब 1 लाख 70 हजार पद रिक्‍त हैं। इन पदों को भरने के लिए जल्‍द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह बात रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्‍यसभा के समक्ष कही।

वर्तमान चयन प्रक्रिया की समीक्षा

रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चल रही चयन प्रक्रिया की समीक्षा करने के बाद नई चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें रेलवे में खाली पड़े करीब 1.7 लाख पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड वर्तमान चयन प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है। समीक्षा पूरी होते ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और असम समेत कई राज्‍यों में क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी काफी कम रहती है। आखिर इसके पीछे क्‍या कारण हैं, यह जानने की कोशिश की जा रही है।

कुल 1,72,444 पद खाली

ममता बनर्जी ने कहा कि कुल 15,66,964 पदों में से 1,72,444 पद खाली हैं। इनमें सर्वाधिक 1,12,566 पद ग्रुप सी के हैं, जबकि ग्रुप डी के 58,329 पद खाली हैं। ग्रुप ए और बी में 1,549 पद रिक्‍त हैं। संसद में ममता बनर्जी ने कहा कि इतने बड़े विभाग में एक बार भर्ती करके छुट्टी नहीं मिल सकती है। भर्ती प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए।
User Comments
pallavi jadhav 02 Mar 2011 12:23 pm
we are also intrested in railway job but we dont know about vacancies plz declair to Email or paper.(pallavijadhav55@yahoo.com) and detail about job.
इमरान KHAN 21 Jan 2011 05:08 pm
मुझे जॉब की जरुरत है और हम इंडियन रेलवे में जॉब करना चाहते है.हम COMPUTER HARDWARE का COURSE किये है. हम रेलवे के पद पर रहकर COMPUTER का PROBLEM SOLVE करना चाहते है.
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST