श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में पांच दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिलने के बाद बुधवार को हिंसक प्रदर्शन शुरु हो जाने से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
हिंसा की ताजा घटनाओं में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। 20 वर्षीय असरार अहमद डार मैसूमा क्षेत्र से शनिवार से लापता था। उसका शव रेनावाड़ी से बरामद किया गया। युवक की मौत पर रहस्य बना हुआ है जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने युवक को साथ ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी।
खबर फैलते ही सड़कों पर उतरे लोग
युवक की मौत की खबर फैलते ही श्रीनगर में लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव करने लगे जिससे सिटी सेंटर के पार्किं ग स्थल पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहन फूंक दिए, दुकानों को नुकसान पहुंचाया और सड़कों पर भी जाम लगा दिया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़े जाने और लाठी चार्ज करने से क्षेत्र में तनाव फैल गया।
सुरक्षाबलों पर पथराव
क्रुद्ध युवाओं ने नारेबाजी की और पुलिस तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मियों पर पथराव किया। डार के कॉलेज के सहपाठियों ने शहर की दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद करवाया। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में भी प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
&13;

Read: In English
इससे पहले शोपियां में दो युवतियों की बलात्कार के बाद हत्या तथा बारामूला और सोपोर शहरों में प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी में चार लोगों की मौत के बाद भी हिंसा भड़क उठी थी।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
&13;