Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सर्वोच्च न्यायालय ने पूछा, आरुषि हत्याकांड की जांच का क्या हुआ

Published: Tuesday, July 7, 2009, 8:47 [IST]

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश अल्तमस कबीर और न्यायाधीश साइरिक जोसेफ की खंडपीठ ने पूछा, "मामले में क्या नया है।"

नोएडा के चिकित्सक राजेश तलवार की 14 वर्षीय बेटी आरुषि की पिछले साल 16 मई की रात हत्या कर दी गई थी। इसके एक दिन बाद उसके घरेलू नौकर हेमराज का शव छत से बरामद किया गया था।

नोएडा की पुलिस ने इस मामले में पहले आरुषि के पिता राजेश को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह मामले की जड़ तक नहीं पहुंच सकी और मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

सीबीआई ने राजेश तलवार को मामले में बरी कर दिया और कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

इस मामले ने मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी थी।

सर्वोच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान इस मामले में यह टिप्पणी की। शहर के एक वकील सूरत सिंह ने याचिका दाखिल कर सर्वोच्च न्यायालय से एक ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की है जिसमें इस तरह के मामले में मीडिया पीड़ित परिवार की बखिया न उधेड़े।

अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने अदालत से कहा कि सरकार यथाशीघ्र मामले में प्रगति रिपोर्ट पेश करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on