Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

रेल बजट : आने वाले दिन कठिनाई भरे होंगे : खुराना

Published: Friday, July 3, 2009, 7:59 [IST]

रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा लोकसभा में शुक्रवार को रेल बजट पेश किए जाने के बाद खुराना ने कहा, "पिछला वर्ष भी कठिन था, लेकिन चालू वित्त वर्ष हमारे लिए ज्यादा कठिन होने जा रहा है।"

खुराना ने रेल भवन में संवाददाताओं को बताया, "वित्त वर्ष 2009-10 ने हमारे सामने कठिन चुनौतियां खड़ी की है। हमारे ऊपर कर्मचारियों के वेतन के 60 प्रतिशत एरियर के भुगतान का बोझ है।"

खुराना ने कहा कि 14,600 करोड़ रुपये का बोझ छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के कारण सिर पर आया है। मंत्रालय का 45 प्रतिशत खर्च वेतन भुगतान पर किया जाता है।

खुराना ने कहा, "पिछली दो तिमाहियां रेलवे के लिए कठिनाई भरी रहीं, क्योंकि मालभाड़े से आने वाले राजस्व में दो प्रतिशत की गिरावट आ गई। इस कारण हम 2,500 करोड़ रुपये का अपना लक्ष्य हांसिल नहीं कर पाए।"

खुराना ने कहा, "फिर भी हम चुनौतियों का मुकाबला करने और इस वित्त वर्ष के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs