हैदराबाद। देश के खुफिया विभाग ने पश्चिमी समुद्री तटों यानी गुजरात व महाराष्ट्र की समुद्री सीमाओं से आतंकवादी हमले होने की आशंका जाहिर की है। खुफिया विभाग की इस चेतावनी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने दोनों राज्यों के समुद्री तटों पर अलर्ट घोषित कर दिया है।
चिदंबरम ने बुधवार को हैदराबाद में नए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर, 2008 को मुम्बई पर समुद्र के रास्ते घुसकर ही हमला किया गया था। ठीक उसी तर्ज पर एक बार फिर आतंकवादी संगठन देश पर हमला करने की फिराक में हैं।
पी चिदंबरम के मुताबिक कहा केन्द्र सरकार ने इस मामले में महाराष्ट्र और गुजरात की खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और वे लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ये जानकारियां उन्हें देश की शीर्ष खुफिया एजेंसियों के माध्यम से मिली हैं।
चिदंबरम ने कहा, "देश में एनएसजी केंद्र खोले जाने का यह मतलब नहीं है कि देश पर आतंकवादी खतरा बढ़ा है।" उन्होंने कहा कि जल्द ही जोधपुर और गुवाहाटी में विशेष सुरक्षा केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
चिदंबरम ने बुधवार को हैदराबाद में नए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर, 2008 को मुम्बई पर समुद्र के रास्ते घुसकर ही हमला किया गया था। ठीक उसी तर्ज पर एक बार फिर आतंकवादी संगठन देश पर हमला करने की फिराक में हैं।
Read: In English
राज्यों की खुफिया एजेंसियां सतर्क पी चिदंबरम के मुताबिक कहा केन्द्र सरकार ने इस मामले में महाराष्ट्र और गुजरात की खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और वे लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ये जानकारियां उन्हें देश की शीर्ष खुफिया एजेंसियों के माध्यम से मिली हैं।
चिदंबरम ने कहा, "देश में एनएसजी केंद्र खोले जाने का यह मतलब नहीं है कि देश पर आतंकवादी खतरा बढ़ा है।" उन्होंने कहा कि जल्द ही जोधपुर और गुवाहाटी में विशेष सुरक्षा केंद्रों की स्थापना की जाएगी।