Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बाबरी जांच रिपोर्ट पर जल्दी में नहीं है कांग्रेस

Published: Wednesday, July 1, 2009, 11:59 [IST]

पार्टी नेताओं ने संकेत दिया है कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार गुरुवार से शुरू हो रहे महीने भर चलने वाले बजट सत्र में इस रिपोर्ट को संसद में नहीं पेश करेगी। नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ऐसे समय में भाजपा को कोई राजनीतिक मुद्दा मुहैया नहीं कराना चाहती, जब वह सदन में कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे पेश करने की योजना बना रही हो।

जहां भाजपा ने रिपोर्ट के सौंपे जाने के समय पर आश्चर्य व्यक्त किया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह इस भारी भरकम दस्तावेज का अध्ययन कर रही है।

ज्ञात हो कि 6 दिसंबर 1992 में अयोध्या स्थित 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने की घटना की जांच के लिए गठित सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम.एस. लिब्रहान की अध्यक्षता वाले जांच आयोग ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two