मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में लगातार हो रहीं नस्ली हमलों की घटनाओं में इस बार एक भारतीस सिख छात्र हमले का शिकार हुआ। युवकों के एक समूह ने पंजाब के इस युवक को मिलकर पीटा और पगड़ी उतार कर बाल काटने के प्रयास किये। युवक का नाम रेशम सिंह है और वो ऑस्ट्रेलिया में हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया में नस्ली हमले का यह 20वां मामला है।
मंगलवार को 22 वर्षीय रेशम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम जब वो डांडेनोंग स्टेशन पर खड़ा था, कुछ युवकों ने वहां से गुजरते हुए उसे गाली दी और निकल गये।
रेशन के मुताबिक कुछ ही देर बार फिर से कुछ युवक कैंचियां लेकर आये और रेशम सिंह की पगड़ी उतारने व बाल काटने के प्रयास करने लगे। इस दौरान हाथापाई हुई, जिसमें युवकों ने रेशम सिंह को पीटा भी। रेशम के दोस्तों के पहुंचने पर वो युवक भाग निकले।
मामले की रिपोर्ट स्थानीय थाने में लिखायी जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। रेशम सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में नस्ली हमलों पर भर्तस्ना प्रकट करते हुए कहा, "अगर एजूकेशनल एजेंटों ने भारत में ही यह बता दिया होता कि ऑस्ट्रेलिया में जीवन इतना कठिन होता है, तो मैं यहां कभी नहीं आता।"
मंगलवार को 22 वर्षीय रेशम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम जब वो डांडेनोंग स्टेशन पर खड़ा था, कुछ युवकों ने वहां से गुजरते हुए उसे गाली दी और निकल गये।
Read: In English
शायद कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं आता... रेशन के मुताबिक कुछ ही देर बार फिर से कुछ युवक कैंचियां लेकर आये और रेशम सिंह की पगड़ी उतारने व बाल काटने के प्रयास करने लगे। इस दौरान हाथापाई हुई, जिसमें युवकों ने रेशम सिंह को पीटा भी। रेशम के दोस्तों के पहुंचने पर वो युवक भाग निकले।