नई दिल्ली। इस महीने की 13 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति की दर में मामूली 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह नकारात्मक स्थिति में शून्य से 1.14 फीसदी नीचे रही।
इससे पहले छह जून को समाप्त सप्ताह के दौरान यह दर शून्य से 1.61 फीसदी नीचे थी। इस दौरान प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 फीसदी, ईंधन एवं ऊर्जा सूचकांक में 0.4 फीसदी और निर्मित वस्तुओं के सूचकांक में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।