•  

सानिया मिर्ज़ा विंबलडन के दूसरे दौर में

मंगलवार, जून 23, 2009,7:47 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com

सानिया मिर्ज़ा विंबलडन के दूसरे दौर में


&13;भारत की सानिया मिर्ज़ा विंबलडन के महिला एकल मुक़ाबले के दूसरे दौर में पहुँच गई हैं. पहले दौर के मैच में उन्होंने जर्मनी की एना ग्रोएनफ़ेल्ड को मात दी. सानिया ने अपनी प्रतिद्वंदी जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफ़ेल्ड को तीन सेटों में 6-2, 2-6 और 6-2 से पराजित किया.

&13;पहले सेट में वे लय में नज़र आईं फिर दूसरे सेट में उनकी लय खोती हुई हुई नज़र आई. लेकिन तीसरे और अंतिम सेट में उन्होंने आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले ग्रोएनफ़ेल्ड की सर्विस तोड़ी फिर अपनी सर्विस जीत कर सेट में बढ़त हासिल कर ली.

&13;पहले सेट में सानिया ने ग्रोएनफ़ेल्ड को कोई मौक़ा नहीं दिया और उनकी सर्विस ब्रेक करते हुए आसानी से 6-2 से जीत हासिल कर ली.

&13;मुक़ाबला

&13;लेकिन दूसरे सेट में स्थिति पलट गई. ग्रोएनफ़ेल्ड को हल्के में लेना सानिया के लिए भारी पड़ा और ग्रोएनफ़ेल्ड ने पलटवार करते हुए 6-2 से दूसरा सेट जीत लिया.

&13;तीसरे सेट में सानिया ने अपने अनुभव का दमख़म का परिचय दिया और एक बार फिर कई अच्छे शॉट्स लगाकर 6-2 से जीत हासिल कर ली. सानिया ने पूरे मैच के दौरान तीन एस मारे जबकि जर्मनी की खिलाड़ी ने पांच एस मारे.

&13;पहला सेट सानिया ने 31 मिनट में जीता लेकिन दूसरे सेट में 44 मिनट के संघर्ष के बाद वे हार गई. तीसरा और अंतिम सेट उन्होंने 36 मिनट में आसानी से जीत लिया. इस जीत के साथ ही सानिया मिर्ज़ा विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं. इस प्रकार वे लगातार तीसरी बार दूसरे दौर में पहुंची हैं.

&13;
  Read:  In English 




BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST