दुबई। तालिबान के मुख्य आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने कहा है कि वो अमेरिका के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। अफ्गानिस्तान में अल-कायदा के प्रमुख नेता मुस्तफा अबु अल-याजिद ने यह बात न्यूज चैनल अल-जज़ीरा को दिये गये साक्षात्कार में कही।
अल-याजिद ने रविवार को कहा कि मौका मिला तो उनका संगठन इस काम में चूकेगा नहीं। उन्होंने कहा, "इंशा-अल्लाह, पाकिस्तान के परमाणु हथियार अमेरिका के हाथों में हम नहीं पड़ने देंगे। हमारे लड़ाके उन्हीं हथियारों को अमेरिका को निस्तेनाबूत करने में इस्तेमाल करेंगे।"
अल-कायदा नेता ने कहा, "हमरे संगठन की नीति आज भी वही है। सांप को मारने के लिए उसके सिर पर वार करो और हमारा मानना है कि सांप का सिर अमेरिका है।" उन्होंने कहा कि अल-कायदा और अमेरिका के बीच तभी समझौता होगा, जब तेल और ऊर्जा के लिए अमेरिका मुस्लिम देशों का विध्वंस करना बंद कर देगा।
स्वात घाटी में पाकिस्तान के खिलाफ छिड़ी आतंकवादियों की जंग के बारे में अल-कायदा नेता ने उम्मीद जतायी कि तालिबानी लड़ाके पाक सेना को जरूर शिकस्त देंगे।
अल-याजिद ने रविवार को कहा कि मौका मिला तो उनका संगठन इस काम में चूकेगा नहीं। उन्होंने कहा, "इंशा-अल्लाह, पाकिस्तान के परमाणु हथियार अमेरिका के हाथों में हम नहीं पड़ने देंगे। हमारे लड़ाके उन्हीं हथियारों को अमेरिका को निस्तेनाबूत करने में इस्तेमाल करेंगे।"
Read: In English
सांप का सिर है अमेरिका अल-कायदा नेता ने कहा, "हमरे संगठन की नीति आज भी वही है। सांप को मारने के लिए उसके सिर पर वार करो और हमारा मानना है कि सांप का सिर अमेरिका है।" उन्होंने कहा कि अल-कायदा और अमेरिका के बीच तभी समझौता होगा, जब तेल और ऊर्जा के लिए अमेरिका मुस्लिम देशों का विध्वंस करना बंद कर देगा।
स्वात घाटी में पाकिस्तान के खिलाफ छिड़ी आतंकवादियों की जंग के बारे में अल-कायदा नेता ने उम्मीद जतायी कि तालिबानी लड़ाके पाक सेना को जरूर शिकस्त देंगे।