नई दिल्ली। हैदराबाद की फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला ने सारे परीक्षणों के बाद कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी के भड़काऊ भाषण की सीडी के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई। प्रयोगशाला ने अपनी रिपोर्ट पीलीभीत के जिलाधिकारी को सौंप दी है।
क्या होगा वरुण के दावों का
लोकसभा चुनाव के पहले पीलीभीत में विभिन्न जनसभाओं के दौरान वरुण गांधी ने मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिये थे, जिसके बाद वो तमाम विवादों से घिर गये थे। उस दौरान वरुण ने दावा किया था कि उनके भाषण की सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है। सीडी में आवाज उनकी नहीं है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट एकपक्षीय: मेनका गांधी
अपने बेटे और सांसद वरुण गांधी का बचाव करते हुए भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा है कि वरुण के कथित भड़काऊ भाषण की सीडी की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट एकपक्षीय है। उन्होंने कहा, "पूरे टेप से छेड़छाड़ किया गया है और शब्दों को बदला गया है..फॉरेंसिक रिपोर्ट एकपक्षीय है।"
क्या होगा वरुण के दावों का
लोकसभा चुनाव के पहले पीलीभीत में विभिन्न जनसभाओं के दौरान वरुण गांधी ने मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिये थे, जिसके बाद वो तमाम विवादों से घिर गये थे। उस दौरान वरुण ने दावा किया था कि उनके भाषण की सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है। सीडी में आवाज उनकी नहीं है।
Read: In English
इस प्रकरण के बाद मायावती सरकार ने वरुण पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया था। उस दौरान भाजपा ने भी दावा किया था कि सीडी के साथ छेड़छाड़ कर वरुण को फंसाया गया है। लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।फॉरेंसिक रिपोर्ट एकपक्षीय: मेनका गांधी