•  

मीरा बन सकती हैं लोकसभा स्‍पीकर

रविवार, मई 31, 2009,1:47 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com

लोकसभा स्पीकर चुनने की कवायद तेज़


&13;नई लोक सभा के लिए स्पीकर चुनने की कोशिशें तेज़ी से चल रही हैं. कांग्रेस में मीरा कुमार और गिरिजा व्यास के नाम चर्चा में हैं. कांग्रेस किसी महिला को इस पद पर बिठाने के पक्ष में है.

&13;कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर शनिवार को बैठक हुई थी. माना जा रहा है कि इसी दौरान स्पीकर पद के लिए मीरा कुमार के नाम पर चर्चा हुई. मीरा कुमार पांच बार सांसद रह चुकी हैं. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर चंद्र देओ का नाम भी चर्चा में था.

&13;उपाध्यक्ष का पद

&13;पीटीआई के मुताबिक शनिवार की बैठक में मीरा कुमार और गिरिजा व्यास के नाम पर सहमति बनती नज़र आई. वहीं उप स्वीकर का पद विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को देने की पेशकश की गई है. पीटीआई के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं ने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को फोन किया और ये पेशकश की.

&13;कई दशकों से यही परंपरा रही है. हालांकि 2004 में भाजपा ने उप स्पीकर का पद अपनी सहयोगी पार्टी अकाली दल को दे दिया था. चरनजीत सिंह अटवाल को उप स्पीकर बनाया गया था.

&13;उप स्पीकर के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी अपनी बैठक करेगी. वो ये पद अपने पास रख सकती है या अपने किसी सहयोगी दल को भी दे सकती है.
  Read:  In English 




BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST