पुलिस ने कहा कि वह इस बात का पता लगाना चाहती है कि मर्चेट महज मुंबई पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए यहां आया था या फिर वह किसी मिशन अंजाम देने आया था। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि मर्चेट अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का सहयोगी हो सकता है और संभवत: वर्ष 2004 में यहां हथियारों की तस्करी के मामले में वह संलिप्त था।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार बांग्लादेश पुलिस की जासूसी शाखा शुक्रवार को पूछताछ के लिए मर्चेट और उसके दो सहयोगियों को ढाका लाई थी। उसे बांग्लादेश के पूर्वी इलाके ब्रह्मणबारिया से गिरफ्तार किया गया था।
मर्चेट को गुलशन कुमार की हत्या मामले में वर्ष 2002 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी लेकिन वह जेल से फरार हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


















