•  

फिर हुआ भारतीय छात्र पर हमला

शुक्रवार, मई 29, 2009,10:35 [IST]
Sydney
सिडनी। ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने यहां अध्‍ययनरत भारतीय छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्‍वासन दिया ही था कि गुरुवार शाम एक और छात्र पर हमले का मामला उजागर हुआ है। यह हमला सोमवार को हुआ था।

खबर है कि राजेश कुमार नाम के भारतीय छात्र पर सिडनी के हैरिस पार्क इलाके में स्थित आवास में एक पेट्रोल बम फेंका गया। घर में लगी आग में राजेश बुरी तरह झुलस गया। राजेश करीब 30 फीसदी झुलस गया है।
  Read:  In English 
इससे पहले हुए दो हमले

ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को ही एक और छात्र बलजिंदर सिंह नस्लीय हमले का शिकार हुआ था। बलजिंदर पर सोमवार की रात हमला किया गया था। हथियार से लैस दो लोगों ने उसे पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।

इससे पहले 9 मई को कुछ लोगों ने सिगरेट देने से मना करने पर 4 भारतीयों की जमकर पिटाई कर दी थी। हमले के शिकार हुए चारों छात्र आंध्र प्रदेश के हैं जो वहां पढ़ाई के लिए गए थे। श्रवण कुमार की हालत गंभीर अभी भी गंभीर बनी हुई है।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST