बेलगाम। मैसूर से पुणे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलगाम के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हासदा हुआ, जिसमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी इंफोसिस 5 कर्मियों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए हैं।
यह हादसा गुरुवार तड़के तब हुआ जब मैसूर से एक बस पुणे जा रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलगाम के पास यह बस घाटी में गिर गई। बस में चालीस लोग सवार थे, जिनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त पांचों लोग पुणे स्थित इंफोसिस की इकाई में काम करते थे। मैसूर में इनकी ट्रेनिंग चल रही थी।
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को बेलगाम सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
&13;