कोलंबो। तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) प्रमुख वेल्लुपिल्लई प्रभाकरन जिंदा है। यह दावा लिट्टे समर्थक एक वेबसाइट ने मंगलवार को किया। श्रीलंका सेना ने सोमवार को कहा था कि उत्तरी श्रीलंका के युद्ध क्षेत्र में संघर्ष के दौरान प्रभाकरन मारा गया। सेना ने कहा था कि प्रभाकरन के दो वरिष्ठ सहयोगी भी मारे गए।
सेना के दावे को खारिज करते हुए लिट्टे के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुख पथमनाथन ने कहा कि प्रभाकरन सुरक्षित हैं। लिट्टे समर्थक वेबसाइट 'तमिल नेट' ने इस संबंध में जानकारी दी। पथमनाथन ने कहा, "मैं तमिल समुदाय को बताना चाहता हूं कि हमारे प्रिय नेता प्रभाकरन जीवित और सुरक्षित हैं। वह तमिलों की स्वतंत्रता और उनकी प्रतिष्ठा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
&13;