•  

प्रभाकरण की मौत का दावा

रविवार, मई 17, 2009,14:47 [IST]
श्रीलंका की सरकार का दावा है कि उसके हमले में लिट्टे के चीफ वेलुपिल्लई प्रभाकरण की मौत हो गई। जबकि लिट्टे विद्रोहियों ने इस दावे को झुठलाते हुए कहा है कि उनका नायक बिल्कुल सुरक्षित है।

सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का हमला नाकाम करते हुए उसके छह पोतों को तबाह कर दिया और कम से कम 70 विद्रोहियों को मार गिराया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदया नानायक्कारा ने बताया कि शनिवार रात करीब 1.30 बजे तमिल विद्रोहियों ने सेना की रक्षा पंक्ति को भेदने की कोशिश की लेकिन जवाबी कार्रवाई में वे ढेर कर दिए गए। उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस घटना में सेना को किसी तरह का नुकसान हुआ या नहीं।
  Read:  In English 
रक्षा मंत्रालय का दावा, अभियान सफल

रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि सेना द्वारा कब्जे में लिए गए इलाकों से लगभग सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पिछले 24 घंटों में लगभग 36,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मंत्रालय ने लड़ाई की ताजा स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है हालांकि अन्य सैन्य सूत्रों का कहना है कि इलाके में अभियान लगातार जारी है।

तमिल विद्रोही पराजितः राजपक्षे

उधर, श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का रविवार को जॉर्डन से स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या लोगों ने झंडे लहराए और खुशियां मनाई। जॉर्डन में शनिवार को राजपक्षे ने ऐलान किया था कि सेना ने तमिल विद्रोहियों को पराजित कर दिया है। हालांकि श्रीलंका पहुंचेने पर उन्होंने कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया।

&13;सेना ने इससे पहले विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों से धमाकों की आवाज सुनी जाने की जानकारी दी थी लेकिन उससे पहुंचे नुकसान का ब्यौरा नहीं दिया है।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST