•  

आम चुनाव 2009 के ताजा परिणाम

शनिवार, मई 16, 2009,8:11 [IST]
Election Results 2009
सुबह आठ बजे से देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, और ताजा रुझान भी सामने आने लगे हैं। दैट्स हिन्दी पर आपको मिलेंगे सबसे तेज अपडेट...हम हर नतीजा आपके लिए उपलब्ध करा रहे हैं। इस पेज को लगातार अपडेट किया जा रहा है। ताजा नतीजे देखते रहने के लिए कृपया पेज को रिफ्रेश करें

नतीजों से पहले ही दैट्स हिन्दी का विश्लेषण सटीक साबित हुआ। देखिए चुनाव पूर्व विश्लेषणः धर्मनिरपेक्ष सरकार के कदमों की आहट
इसके अलावा विभिन्न चैनलों के एक्जिट पोल का विश्लेषण सही साबित हुआः देखें एक्जिट पोल के आंकड़े व दावेः एक विश्लेषण

लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस नेतृत्‍व वाले संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन सबसे बड़े दल के रूप में उभरा। हालांकि सत्‍ता में काबिज होने के लिए संप्रग को 272 का आंकड़ा पार करने के लिए अन्‍य दलों से गठबंधन करना पड़ेगा।
संसद की कुल 543 सीटों का रुझान कुछ इस प्रकार रहा।
संप्रग          258
राजग         164
तीसरा मोर्चा   77
चौथा मोर्चा    30
अन्‍य दल      14


9:35 PM
उड़ीसा कांग्रेस 1 भाजपा 5 बीजेडी 15 सीटें जीती, राजस्‍थान से कांग्रेस 20, भाजपा 4 व अन्‍य ने 1 सीट जीती।
महाराष्‍ट्र कांग्रेस 17, भाजपा 9एएस 11, एनसीपी 9 अन्‍य ने 2 सीटें जीतीं।

9:20 PM
झारखंड में बाबूलाल मरांडी, शिबू सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा ने जीत दर्ज की। जम्मू एवं कश्मीर की लद्दाख लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार हसन खान ने जीत दर्ज की।

9:00 PM
संप्रग 231 सीटों पर जीती, 27 पर बढ़त जारी। वहीं राजग की 150 सीटें पूरी, 12 पर बढ़त।

8:35 PM
भाजपा की सुषमा स्‍वराज विदिशा से हारीं।

8:15 PM

543/543
पार्टी              जीते           बढ़त
संप्रग            220           38
राजग            142           21
तीसरा मोर्चा      59            17
चौथा मोर्चा        19           11
अन्‍य              15            1

8:00 PM
जम्मू-कश्मीर की छह संसदीय सीटों में से पांच पर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस गठबंधन ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भाजपा का सफाया किया।
यह भी पढ़ें- सिक्‍कम में एसडीएफ ने रचा इतिहास

7:45 PM
तीसरे मोर्चे को अबतक-56
वाम दलों व बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन तीसरे मोर्चे को अब तक 56 सीटें मिल चुकी हैं और 21 सीटों पर बढ़त बनी हुई है। वहीं चौथे मोर्चे को 18 सीटें मिल चुकी हैं।

7:40 PM
संप्रग की डबल सेंचुरी।
राजग को अभी तक 204 सीटें मिल चुकी हैं और 53 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं भाजपा नेतृत्‍व वाला राजग 134 सीटों पर चल रहा है। राजग फिलहाल 27 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

7:35 PM
जेल में बंद नक्सली नेता की जीत
चालीस से अधिक आपराधिक मामलों में जेल में बंद नक्सली नेता कमलेश्वर बैठा ने छत्‍तीसगढ़ की पलामू सीट पर जीत दर्ज की है। कमलेश्‍वर ने राजद सांसद घूरन राम को हराया।
यह भी पढ़ें: मनमोहन ने वाम दलों से समर्थन मांगा

7:25 PM
डीएमके नेता टीआर बालू श्रीपेरंबदूर से जीते। महाराष्ट्र की 48 सीटों में मुस्लिम और दलित उम्मीदवारों का सफाया। 48 सीटों 30 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें एक भी नहीं जीते।

7:10 PM
झारखंड के डुमका से शिबू सोरेन जीते। रायगढ़ से एआर अंतुले, रामपुर से भाजपा के मुख्‍तार अब्‍बास नकवी और पूर्वी दिल्‍ली से चेतन चौहान हारे।

7:00 PM
सीटें : 543/543
पार्टी                    जीत                    बढ़त
संप्रग                   192                    66
राजग                   123                    41
तीसरा मोर्चा            53                     24
चौथा मोर्चा              15                     13
अन्‍य दल                14                      2
यह भी पढ़ें: पचास का आँकड़ा पार करेंगी महिला सांसद!

6:50 PM
जम्‍मू-कश्‍मीर की बारामुला संसदीय सीट से सज्‍जाद लोन हारे।
तमिलनाडु की शिवगंगा में जारी पुनर्मतगणना के दौरान हिंसा।
छत्‍तीसगढ़ में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें: यूपीए की जीत से उद्योग जगत खुश

6:41 PM
कांग्रेस को मिजोरम में 13 साल बाद मिली जीत। मिजोरम की एकमात्र संसदीय सीट पर कांग्रेस के सीएल रुआला ने निर्दलीय उम्मीदवार एच. ललुंगमुआना को 108,000 मतों से हराया।

6:30 PM
आडवाणी ने राजनीति छोड़ने की इच्‍छा जताई। आडवाणी ने कहा नहीं बनेंगे विपक्ष के नेता। वहीं कल तक प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे शरद पवार अब मनमोहन सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

6:22 PM
रायबरेली से कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी जीतीं। पालाकोल से चिरंजीवी हारे। पी करुणाकरण कासरगोडा से जीते। राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुधरा राजे के पुत्र दुश्‍यंत सिंह झालावेर से जीतीं। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा के पुत्र बीवाई राघवेंद्र शिमोगा से जीत।
यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस का जैकपॉट।

6:15 PM
गुजरात में भाजपा को 15, कांग्रेस को मिलीं 10 सीटें। खेडा लोकसभा सीट पर तकनीकी खराबी की वजह से मतगणना रोक देनी पड़ी।
कांग्रेस के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री शंकर सिंह बाघेला को पंचमहाल सीट से भाजपा के प्रभातसिंह चौहान ने हराया। वडोदरा से कांग्रेस के सत्यजीत गायकवाड़ को भाजपा के बालकृष्ण शुक्ल ने हराया। आडवाणी ने गांधीनगर से कांग्रेस के सुरेश पटेल को हराया।

6:05 PM
रेलमंत्री लाल प्रसाद यादव ने कहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस से सीटों का तालमेल न करना बड़ी राजनीतिक भूल रही। वहीं भाजपा के खेमे से इस बात की सुगबुगाहट है कि आडवाणी सक्रिय राजनीति से इस्‍तीफा दे सकते हैं।

5:55 PM
दोबारा मतगणना में पी चिदंबरम जीते। अमेठी से राहुल गांधी जीते। फतेहपुर सीकरी से राज बब्‍बर हारे।
आडवाणी नहीं संभालेंगे विपक्ष की कमान। विपक्ष नेता की दौड़ में राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, मुरली मनोहर जोशी।

5:43 PM
543/543
पार्टी               जीते                बढ़त
संप्रग              153               104
राजग              106                60
तीसरा मोर्चा        43                 35
चौथा मोर्चा          12                14
अन्‍य दल           13                 3
यह भी पढ़ें: सत्‍ता के गलियारे में किसने क्या कहा

5:34 PM
भाजपा नेतृत्‍व वाले राजग का शतक पूरा, लेकिन सत्‍ता की गुंजाइश नहीं।
राजग को अभी तक मिली 104 सीटें, 62 सीटों पर आगे।

5:28 PM
दोबारा मतगणना में जीतीं मेनका गांधी
पांच बार सांसद रह चुकीं भाजपा की मेनका गांधी दोबारा मतगणना में आंवला लोकसभा सीट से जीत गई। पहली मतगणना में वो 22 हजार मतों से हारीं थीं, जबकि दोबारा मतगणना में वो 6,400 मतों से जीत गईं।

5:20 PM
संप्रग की 150 सीटें पूरी। अभी भी 76 सीटों पर आगे, जबकि राजग को अभी तक मिलीं 96 सीटें, 70 सीटों पर बढ़त।
अजमेर से कांग्रेस के सचिन पायलट ने भाजपा की किरण महेश्वरी को हरा दिया है। मध्‍यप्रदेश की गुना सीट से ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया जीते। कन्‍नौज से मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव जीते।
यह भी पढ़ें: भारत के लिए नया युग : ब्रिटिश सांसद

5:05 PM
दार्जिलिंग संसदीय सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिबेश सरकार को हराया। कांग्रेस से बागी हुए बूटा सिंह हारे।

4:55 PM
भाजपा के मुरली मनोहर जोशी वाराणसी से जीते। डार्जिलिंग से जसवंत सिंह आगे। कांग्रेस के कमलनाथ छिंदवाड़ा से जीते। बारामुला से सज्‍जाद लोन पीछे।
पी चिदंबरम की हार के बाद शिवगंगा में दोबारा मतगणना शुरू। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-त्रिणमूल का बोलबाला। उत्‍तर प्रदेश में सपा ने बसपा को पछाड़ा।

4:45 PM
543/543
पार्टी               जीत               बढ़त
संप्रग              136              121
राजग              83               83
तीसरा मोर्चा        33              45
चौथा मोर्चा            8               18
अन्‍य दल             9                7

4:35 PM
अमर सिंह ने कांग्रेस की शानदार सफलता के लिए सोनिया और मनमोहन को बधाई दी, कहा- बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय होगी। पीए संगमा की बेटी अगाथा संगमा जीती।

4:25 PM

पाटलीपुत्र से लालू यादव हारे।
बस्‍तर से भाजपा प्रत्‍याशी व सांसद बलिराम कश्‍यप ने कहा भाजपा की हार का कारण आडवाणी

4:13 PM

नवीन पटनायक ने कहा संप्रग या राजग को समर्थन नहीं। केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर जीते।

4:06 PM
इलाहाबाद से रेवतीरमण सिंह जीते। पीएन संगमा की पुत्री अगाथा संगमा जीतीं। दरभंगा से कीर्ति आजाद जीते।

4:00 PM
543/543
पार्टी                 जीत              बढ़त
संप्रग                105              154
राजग                 71               93
तीसरा मोर्चा          22               56
चौथा मोर्चा            4                22
अन्‍य दल             6                10
यह भी पढ़ें: टेलीविजन से चिपके रहे प्रधानमंत्री | उड़ीसा से बाहर होती दिख रही है भाजपा

3:50 PM
कांग्रेस नेतृत्‍व वाले संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन की 100 सीटें पूरी। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 65 पर। वहीं तीसरे मोर्चे के खाते में अभी तक 19 सीटें।

3:42 PM
चंडीगढ़ के भाजपा उम्‍मीदवार सत्‍यपाल जैन की हार से भाई की हार्ट अटैक से मृत्‍यु। बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह हारे। मधेपुरा से जनतादल यूनाइटेड के शरद यादव जीते
यह भी पढ़ें: इंफोसिस के नंदन नीलकेनी ने जनादेश को निर्णायक बताया

3:33 PM
गुरदासपुर से फिल्‍म अभिनेता विनोद खन्‍ना हारे। एटा से निर्दलीय कल्‍यण सिंह जीते। बदायुं से बाहुबली नेता डीपी यादव हारे। कानपुर से केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल जीते।

3:25 PM
543/543
पार्टी                 जीते                 बढ़त             परिवर्तन
संप्रग                95                   165            -15
राजग                52                   106            -71
तीसरा मोर्चा        19                    62             -45
चौथा मोर्चा          2                     25             -39
अन्‍य दल            5                      12               0

3:18 PM
उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा प्रत्‍याशी वरुण गांधी दो लाख मतों से जीते। मेनका गांधी को धर्मेंद्र कश्‍यप ने हराया, लेकिन विवाद होने पर दोबारा मतगणना शुरू हुई।

3:10 PM
गोवा में कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी सीट बचायीं। उत्तरी गोवा से भाजपा के श्रीपद नायक, दक्षिणी गोवा से कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा जीते।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने हार स्वीकार की | सोनिया, राहुल ने मनमोहन सिंह को बधाई दी 

3:03 PM

उत्‍तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी की जयाप्रदा जीतीं। रामविलास पासवान बिहार के हाजीपुर से हार गये हैं। राष्‍ट्रीय लोकदल के अजीत सिंह जीते।

2:53 PM
विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी जंगीपुर से चुनाव जीते। गिरिजा व्‍यास चुनाव जीतीं। खम्‍मन से केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी चुनाव हारीं। अमृतसर से नवजोत सिंह सिद्धू जीते। बारामती से सुप्रिया सुले जीतीं। श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्‍दुल्‍ला जीते।
यह भी पढ़ें: मेनका गांधी आंवला से चुनाव हारीं | कुमारस्वामी ने बेंगलुरू ग्रामीण सीट जीती

2:46 PM
543/543
पार्टी                 जीते            बढ़त            परिवर्तन
संप्रग                68             187               +7
राजग                40             122               -55
तीसरा मोर्चा          15             66               -42
चौथा मोर्चा            1              27               -37
अन्‍य दल             5                12                0

2:39 PM
बरेली से भाजपा के संतोष गंगवार को कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन ने हराया। प्रतापगढ़ से रत्‍ना सिंह ने अतीक अहमद को हराया। मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से प्रिया दत्‍त जीतीं। त्रिणमूल कांग्रेस की अध्‍यक्ष ममता बनर्जी जीतीं। गांधीनगर से लालकृष्‍ण आडवाणी जीते।
यह भी पढ़ें: वाम दलों को भारी झटका | करात के बयान पर हिचकिचाई माकपा

2:28 PM
लखनऊ से भाजपा के लालजी टंडन जीते। मैनपुरी से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव जीते।
यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह को लेकर आशावान थे उमर अब्‍दुल्‍ला

2:23 PM
गाजियाबाद से राजनाथ सिंह जीते, पश्चिमी सिंहभूमि से मधु कोड़ा जीते। पटना साहिब से शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने शेखर सुमन को हराया। सारण से लालू यादव जीते। केंद्रीय वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम हारे। मुंबई से किरीट सौमइया हारे।

2:15 PM
543/543
पार्टी                  जीते            बढ़त           परिवर्तन
संप्रग                  51             204            +24
राजग                  32             131            -46
तीसरा मोर्चा           11               72            -36
चौथा मोर्चा              0               26             -38
अन्‍य दल               3                13              0

2: 10 PM

कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के एच.डी. कुमारस्वामी बेंगलुरू ग्रामीण से चुनाव जीते। चिक्कोडी में भाजपा के कट्टी रमेश विश्वनाथ, बीजापुर भाजपा के रमेश चांदपुर जिगाजिनागी जीत दर्ज की है। बेल्लारी में भाजपा की जे. शांता जीतीं, जबकि हावेरी में भाजपा की उदासी शिवकुमार चानाबासप्पा जीतीं।
यह भी पढ़ें: उम्मीद के खिलाफ रहा प्रदर्शन: राजनाथ सिंह

&13;1: 59 PM
तीसरे मोर्चे के एचडी देवे गौड़ा हासन से जीते। गुजरात में अहमदाबाद पश्चिम से भाजपा के कीर्ति सोलंकी, नवसारी से भाजपा के  सीआर पाटिल, जूनागढ़ से भाजपा के ही दीनूभाई सोलंकी जीते। इसके अलावा मेहसाणा की सीट भी भाजपा की जयश्री पटेल को मिली।

1:47 PM 
चांदनी चौक से कपिल सिब्‍बल विजयी।

1:35 PM
सीटें: 543/543
पार्टी               जीते   बढ़त    परिवर्तन
संप्रग              38    216    +36
राजग              26    136    -41
तीसरा मोर्चा        9      74     -34
चौथा मोर्चा          0      28    -36
अन्‍य दल           2      14       0

1:20 PM
मेनका गांधी 20 हजार वोटों से चुनाव हारीं।
सोनिया ने मनमोहन सिंह को बधाई दी। जल्दी ही 7 रेसकोर्स पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगी।
चांदनी चौक से कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल दो लाख से ज्यादा मतों से जीते।
प्रकाश करात ने कहा- हम विपक्ष में बैठने को तैयार।

1:10 PM

केरल की सभी चार सीटों पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी पीछे।
उत्तर प्रदेश की सीटों पर समाजवादी पार्टी को बढ़त। सपा 24 सीटों पर और बसपा 21 सीटों पर आगे।
विशेषः लोकसभा चुनाव पर दैट्स हिन्दी के अपडेट्स ट्विटर पर भी उपलब्ध

12:58 PM
देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सभी लोकसभा सीटों पर आगे।
बेतहाशा ट्रैफिक पहंचने के कारण ठप हो गई चुनाव आयोग की वेबसाइट, खबर विस्तार से पढ़ें

12: 48 PM
सारण से लालू प्रसाद यादव फिर आगे हुए। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सर्वाधिक 28 सीटों पर आगे। मध्‍यप्रदेश में भाजपा 15 सीटों पर आगे। कर्नाटक में भाजपा सर्वाधिक 15 सीटों पर आगे।

12:40 PM

पंजाब में अकाली दल और भाजपा को बढ़त। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने वाम दलों के साम्राज्‍य पर कब्‍जा किया।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने हार स्‍वीकारी, राजनाथ पार्टी के कार्यों की समीक्षा करेंगे

12:35 PM

541/543
पार्टी               जीते             बढ़त            परिवर्तन
संप्रग              20               230            +50
राजग              14               144             -32
तीसरा मोर्चा        6                82              -25
चौथा मोर्चा          0                29             -35
अन्‍य दल           2                13               0

12:15 PM
मैसूर से कांग्रेस के एएच विश्‍वनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सीएच विजयशंकर को 7691 मतों से हराया।
नई दिल्‍ली स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय पर जश्‍न का माहौल। ढोल नगाड़े बजने शुरू।

&13;12:05 PM
भाजपा ने अपनी हार स्‍वीकार की। यह भी पढ़ें: ई. अहमद की लगातार छठी जीत

12:00 PM
सीटें: 541/543
पार्टी                    जीते            बढ़त             परिवर्तन
संप्रंग                    7              239               +59
राजग                    4              153               -23
तीसरा मोर्चा             2               88                -19
चौथा मोर्चा              0               33                 -31
अन्‍य दल               0               15                  0

11: 55
तिरुवनंतपुरम
से कांग्रेस प्रत्‍याशी शशि थरूर जीते कांग्रेस ने किया जीत का दावा, भाजपा निराश

11:35 AM
पार्टी                   जीते              बढ़त              परिवर्तन
संप्रग                   1                239                +59
राजग                   1                162                -14
तीसरा मोर्चा            2                 88                 -18
चौथा मोर्चा             0                 33                 -29
अन्‍य                   0                 13                   0 

11: 25 AM
श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला आगे। मुजफ्फरपुर से जॉर्ज फर्नांडिस पीछे। वाराणसी से बसपा के मुख्तार अंसारी आगे। मैनपुरी से मुलायम सिंह आगे।
यह भी पढ़ें: वाजपेयी के नाम पर दो अटल कीर्तिमान

11:15 AM
उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। अमृतसर से नवजोत सिंह सिद्धू आगे।

10:59 AM

लोकसभा चुनाव 2009 का पहला परिणाम घोषित। केरल की कुन्नूर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के. सुधाकरन जीते। लक्षद्वीप से कांग्रेस के पीएम हमदुल्‍ला जीते। मालापुरम से केंद्रीय मंत्री ई अहमद जीते।

&13;10:51 AM
पार्टी             आगे               परिवर्तन
संप्रग            230                +54
राजग            155                -12  
तीसरा मोर्चा      70                 -19 
चौथा मोर्चा       30                  -25
अन्‍य             16                   0           

10:40 AM
पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा का अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन। शिवागंगा सीट से पी चिदंबरम पीछे। एटा से निर्दलीय कल्‍याण सिंह आगे। आंवला से भाजपा की मेनका गांधी पीछे। 

10: 28 AM
उत्‍तर मध्‍य मुंबई से प्रिया दत्‍त आगे। कन्‍नौज से सपा के अखिलेश सिंह यादव आगे। गांधी नगर से लाल कृष्‍ण आडवाणी आगे। गोरखपुर से आदित्‍यनाथ आगे।

10:20 AM
पार्टी               बढ़त                    परिवर्तन
संप्रग              221                        +56
राजग              151                       -14
तीसरा मोर्चा        70                        -25
चौथा मोर्चा          35                        -15
अन्‍य                9                         10

10:08 AM
हाजीपुर से राम विलास पासवान पीछे। दुमका से शीबू सोरेन पीछे। मुरादाबाद से अजहरुद्दीन आगे। लखनऊ से डा. अखिलेश दास पीछे।

10:00 AM

पार्टी                    जीते                बढ़त                   परिवर्तन
संप्रग                    0                  214                   +46
राजग                    0                  137                   -13
तीसरा मोर्चा             0                  66                    -20               
चौथा मोर्चा              0                  31                    -10     
अन्‍य                    0                   9                       0

&13;9:45 AM
लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 400 सीटों पर संप्रंग को 192 सीटों पर बढ़त। राजग को 122 सीटों पर, तीसरे मोर्चे को 61 सीटों की और चौथे मोर्चे को 27 सीटों पर बढ़त मिली।

9:40 AM

पार्टी                    जीते                बढ़त                 परिवर्तन
संप्रग                    0                  172                  +50
राजग                    0                  111                  -18
तीसरा मोर्चा             0                   54                   -17
चौथा मोर्चा               0                  21                    -8
अन्‍य दल                0                   4                     +4

&13;9:24 AM
पार्टी                       जीते             बढ़त               परिवर्तन
संप्रग                       0               151                 +42
राजग                       0               105                 -13
तीसरा मोर्चा                0                49                  -17
चौथा मोर्चा                  0               18                   -6
अन्‍य दल                   0                6                     0

9:15 AM

तीसरा मोर्चे को 28 सीटों की बढ़त पर। साथ ही सात सीटों के नुकसान की ओर।
  Read:  In English 
9:00 AM
कांग्रेस को हल्की बढ़त मिली। वाम मोर्चा पीछे। कुल 543 स्थानों में से 172 स्थानों के आरंभिक रुझानों में संप्रंग को अब तक 63 स्थानों पर बढ़त, राजग 58 पर आगे, तीसरा मोर्चा 25 सीटों पर आगे।

8:50 AM
तिरुअनंतपुरम में जाने-माने लेखक तथा कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर को मिली बढत।

8:40 AM

&13;देशभर में 1080 केन्द्रों पर मतगणना शुरू हो गई है और अब तक प्राप्त हुए रुझानों में एनडीए और यूपीए को 10-10 सीटों पर बढ़त प्राप्त हुई है।

&13;
User Comments
हेमांगी डी mehta 18 May 2009 10:34 am
menkaji aur varunji ko badhai
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST