•  

'शरद पवार भी बन सकते हैं पीएम'

शुक्रवार, मई 15, 2009,14:01 [IST]
Sharad Pawar
नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में आगे आ गये हैं। शरद पवार ने अभी तक कांग्रेस नेतृत्‍व वाले संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन से नाता तोड़ा नहीं है, लेकिन तीसरे मोर्चे से उनके अच्‍छे संबंध दिखाई देने लगे हैं।

जयललिता ने की पवार की पैरवी

बीजू जनता दल के प्रमुख व उड़ीसा के मुख्‍य मंत्री नवीन पटनायक, एआईएडीएम के की सुप्रीमो जयाललिता और शिव सेना ने प्रधानमंत्री पद के लिए शरद पवार की पैरवी खुलकर शुरू कर दी है। जयललिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शरद पवार में प्रधानमंत्री बनन के सारे गुण मौजूद हैं। उनके पास अनुभव के साथ-साथ क्षमता है। उधर तीसरे मोर्चे के नेता भी पवार के प्रधानमंत्री बनने की उम्‍मीद लगाये हैं।

कांग्रेस ने जवाब मांगा

एनसीपी नेता प्रफुल पटेल के मुताबिक इस प्रकार की अटकलों को देख सोनिया गांधी ने एनसीपी मुखिया से जवाब मांगा है कि आखिर वो संप्रंग को समर्थन दे रहे हैं, या नहीं। स्‍पष्‍ट कर दें। प्रफुल पटेल ने कहा कि आज हर दल का मुखिया प्रधानमंत्री बनना चाहता है। हमने संप्रंग के लिए चुनाव लड़ा है इसलिए हमार प्राथमिकता संप्रंग के साथ मिलकर सरकार बनायें। हां शरद पवार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
  Read:  In English 
पवार के पास आखिरी मौका

वीं एनसीपी के एक अन्‍य नेता डीपी त्रिपाठी ने इससे उलट बात कही है। डीपी त्रिपाठी ने कहा कि शरद पवार प्रधानमंत्री पद के लिए एक बड़े गैर-कांग्रेसी व गैर-भाजपा दावेवार के रूप में उभरे हैं। इसमें कोई हर्ज भी नहीं है।

जिस तरह भाजपा के लाल कृष्‍ण आडवाणी का प्रधानमंत्री बनने का आखिरी मौका है, उसी तरह शरद पवार का भी। लेकिन पवार तभी वो कुर्सी हांसिल कर सकेंगे, जब भाजपा और कांग्रेस 200 से ज्‍यादा सीटें नहीं जुटा सकेंगी।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST