•  

अभिनव बिंद्रा के पिता गिरफ्तार

शुक्रवार, मई 15, 2009,11:36 [IST]
bhinav Bindra and his Father
नई दिल्ली। बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एवं जाने-माने निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के पिता ए.एस.बिंद्रा को दिल्ली पुलिस की आपराधिक शाखा ने गुरुवार शाम पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिंद्रा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में साल 2006 और 2007 में धोखाधड़ी और जालसाजी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। ये केस 'मैसर्स ऐपल फाइनैंस कंपनी' और 'इंडस इंड बैंक' ने दर्ज कराए थे। इन मामलों में कोर्ट ने बिंद्रा के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किए।

बिंद्रा को जीरकपुर स्थित उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया। बिंद्रा मांस निर्यात तथा एक अन्य व्यापार करते हैं। पुलिस उन्हें दिल्ली ले जाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST