•  

रिकार्ड कीमत में बिका दुर्लभ नीला हीरा

बुधवार, मई 13, 2009,10:59 [IST]
Blue Diamond
जेनेवा। मशहूर नीलामी घर सोथबायज द्वारा जेनेवा में मंगलवार को आयोजित नीलामी में एक दुर्लभ नीला हीरा 93 लाख स्विस फ्रैंक्स (84 लाख डॉलर) की रिकार्ड राशि में बिका। किसी भी हीरे के लिए प्रति कैरेट लगने वाली यह अबतक की सबसे बड़ी बोली है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतर्रराष्ट्रीय बाज़ार में आया यह इस वर्ष का सबसे दुर्लभ स्टोन है। 7.03 कैरेट का यह हीरा दक्षिण अफ्रीका की कलिनन खान ने बेचा और इसे टेलीफोन पर बोली लगाने वाले एक अज्ञात खरीदार ने खरीदा।

सोथबायज अनुसार इस हीरे को 26.58 कैरेट के नीले हीरे से काटकर तराशा गया है और इसका रंग पूरी तरह प्राकृतिक है। सोथबायज के चेयरमैन डेविड बेनेट ने कहा कि "आर्थिक मंदी के इस दौर में हीरे के इस रिकॉर्ड कीमत पर बिकना एक अच्छा संकेत है"।

&13;इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

&13;
User Comments
nehal 13 May 2009 02:45 pm
apka sahyg hende ke parte bawwatmk hay
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST