•  

नेपालीः सेनाध्यक्ष की बर्ख़ास्तगी निरस्त

सोमवार, मई 4, 2009,9:23 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com
Nepal Army


&13;नेपाल के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के सेनाध्यक्ष को बर्ख़ास्त करने के फ़ैसले को असंवैधानिक बताते हुए सेनाध्यक्ष को अपने पद पर बने रहने के लिए कहा है.राष्ट्रपति ने सेनाध्यक्ष जेनरल रुकमनगुड कटवाल को बर्ख़ास्तगी के बावजूद अपने पद पर बने रहने के लिए कहा है.

&13;नेपाल में सेनाध्यक्ष को हटाने के फ़ैसले के कारण देश की पहली निर्वाचित सरकार संकट में आ गई है.अंतरिम सरकार में दूसरे सबसे बड़े दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (एकीकृत माओवादी लेनिनवादी या एमाले ने नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड के फ़ैसले से नाराज़ होकर सरकार से समर्थन वापस ले लिया है.

&13;इस कारण माओवादियों के बहुमत वाली सरकार अल्पमत में आ गई है.संकट के कारण दो साल पहले माओवादियों और नेपाल सरकार के बीच हुए शांति समझौते के भविष्य को लेकर भी आशंका जताई जा रही है.

बर्ख़ास्तगी

&13;नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ़ प्रचंड ने सेनाध्यक्ष को सरकारी आदेशों के उल्लंघन के आरोप में हटाने का फ़ैसला किया.माओवादियों की इच्छा थी कि पूर्व माओवादी विद्रोहियों को सेना में शामिल कर लिया जाए लेकिन जनरल कटवाल इसके पक्ष में नहीं थे.

&13;नेपाल में सेना और माओवादी विद्रोहियों के बीच एक दशक तक भारी लड़ाई चली थी जिसमें लगभग 13 हज़ार लोग मारे गए.वर्ष 2006 में नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच एक शांति समझौते के बाद इस गहयुद्ध का अंत हुआ.




BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST